घरघोडा

अरुणधर दीवान को रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर घरघोड़ा में हुई ऐतिहासिक स्वागत

जयस्तंभ चौक में 100 किलो लड्डू से तौला गया एवं लड्डू बांट कर मनाई खुशियां।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान के प्रथम नगर और आगमन पर भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक स्वागत किया भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौक से मोटर सायकल कर नगर भ्रमण कराया गया।

युवाओं के नेतृत्व में नगर के पहले फूल मालाओं से लाद दिया गया।स्थानीय कोर्ट के समक्ष अधिवक्ताओं ने कोर्ट के सामने स्वागत किया गया। कारगिल चौक में मंडल भाजपा घरघोड़ा और कुड़ूम केला के नेताओं ने अपने बीच से जिला अध्यक्ष बनने पर आत्मीय खुशी हुई। कार्यकताओं ने फूल माला और गगन भेदी नारों से स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा ने तिलक लगा कर स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने स्वर्गीय ओमप्रकाश राठिया के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। जयस्तंभ चौक में 100 किलो लड्डू से तौल कर मिठाई बांटा गया।सरस्वती शिशु मंदिर में अपने सदस्य के जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत किया गया।

कर्मा नृत्य और डी जे के मधुर ध्वनि नगर भगवा मय हो गया। अरुण धर दीवान में स्थानीय बैगिन डोकरी दाई मंदिर में आशीर्वाद लिया। कॉलेज के छात्रों ने जोरदार स्वागत किया। ट्रक मालिक संघ ने मिठाई खिला कर स्वागत किया। नगर में दलगत राजनीति से हटकर नगर के गौरव का सम्मान स्वागत कर किया। हजारों की संख्या में जनता रास्ते में आकर स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। आज के ऐतिहासिक स्वागत से भाजपा में एकजुटता दिखी।

Pingal Baghel

मेरा नाम Pingal Baghel है, मैं IND36 NEWS का संपादक और संस्थापक हूँ!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button