कोतरा स्कूल में मनाया गया मातृ पितृ दिवस एवं सरस्वती पूजा का हुआ आयोजन

आज 14 फरवरी 2024 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय कोतरा में सुबह 9:00 बजे विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।

विद्यालय के प्राचार्य जे एल नायक एवम् हेड मास्टर विनय मोहन पटेल के मार्गदर्शन में सभी विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। प्राचार्य जे एल नायक ने कहा कि माता-पिता इस दुनिया में भगवान का रूप होते हैं माता-पिता का दर्जा भगवान से बढ़कर होता है हेड मास्टर विनय मोहन पटेल ने कहा कि माता-पिता हमारे जीवन का आधार है ,और वही हमारे सच्चे गुरु और मित्र हैं। पाश्चात्य संस्कृति का अनुकरण कर हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। हमें अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक व्याख्याता बीर सिंह ने कहा कि माता-पिता ही हमारे असली भगवान होते हैं यही हमें जीवन देते हैं। प्रथम गुरु हमारी मां होती है। मां-बाप की पूजा


एक दिन की नहीं बल्कि उनके प्रति हमेशा आदर सम्मान भाव और उनके आदेशों का पालन करना ही सच्ची पूजा है । जिनके सर पर मां-बाप का हाथ होता है, वह दुनिया के सबसे किस्मत वाले इंसान होते हैं। उनका आशीर्वाद भगवान से बढ़कर आशीर्वाद होता है। बहुत खुशी की बात है, कि कम से कम यह दिन 14 फरवरी उनके लिए समर्पित है। सभी विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता की आरती करके माला से स्वागत कर चरण छूकर आशीर्वाद लिया।

आज के दिन से शपथ ली कि मैं अपने माता-पिता की हर बात मानूंगा। और दूसरों को भी इस बात के लिए प्रेरित करूंगा। सभी विद्यार्थियों को हेड मास्टर विनय पटेल सर की तरफ से बूंदी सेव प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ व्याख्याता विमला भगत, एस आर गुप्ता तृप्ति अग्रवाल,सांस्कृतिक प्रभारी व्याख्याता श्यामा पटेल, हेड मास्टर श्वेता सिंह , उमाशंकर पटेल, राजेंद्र कुमार चौहान, खमांरी मैडम ,विनोद कुमार पटेल,यज्ञ कुमार पटेल एवम् सभी का योगदान सराहनीय रहा।