Latest News

कोतरा स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

नारी केवल शक्ति ही नहीं, संसार की जननी है,..बीर सिंह
रायगढ़ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोतरा में प्राचार्य आर सी नवनीत, साला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मगन लाल पटेल , एवं सभी शिक्षकों की उपस्थिति की गरिमामय उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के संघर्ष उपलब्धि और योगदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी महिला कर्मचारियों पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता एस आर गुप्ता, चंद्रेश कुमार पांडे ,उमाशंकर पटेल ,विजय कुमार प्रधान ,मिथुन कुमार पटेल ने महिला दिवस के अवसर सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा नारी का जहां सम्मान होता है

वहां पर देवताओं का वास होता है। शिक्षक राजेंद्र कुमार चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा सृष्टि का निर्माता है नारी,नारी केवल एक शब्द नहीं बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार,है।

सेवानिवृत्ति हेडमास्टर विनय मोहन पटेल ने सभी महिला कर्मचारियों के कार्यस्थल में उनके योगदान को नमन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। व्याख्याता वीर सिंह ने कहा महिलाएं सृष्टि का निर्माण करता है,

हर एक महिला की कहानी संघर्ष और शक्ति से भरी पड़ी है, हम सब उनका सम्मान करें और साथ दें, पूरी दुनिया महिलाओं के कंधे पर टिकी हुई है, उनके बिना जीवन संभव नहीं है आज हम सबको विद्यालय परिवार के महिला कर्मचारियों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ,।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिला कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ और पेड़, एवं पेन देकर सम्मानित किया, वरिष्ठ व्याख्याता विमला भगत, एच ओ डी शांति मिश्रा,तृप्ति अग्रवाल , श्यामा पटेल, भारती मैम पुष्पा मैम,नीलू भारद्वाज,हेड मास्टर श्वेता सिंह, खम्हारी मैम,विजया लक्ष्मी मैम, दीप्ति गुप्ता, रश्मि चौधरी,अनीता रजनी एक्का ,नम्रता पंडा, जसिंता बड़ा,अलका तिवारी, लीला पटेल, लक्ष्मी पटेल, सभी महिला स्टाफ का सम्मान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Pingal Baghel

मेरा नाम Pingal Baghel है, मैं IND36 NEWS का संपादक और संस्थापक हूँ!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button