घरघोडा

घरघोड़ा तहसील मुख्य मार्ग पर लगी जमीन निजी स्वामित्व कि है , तहसीलदार ने दी जानकारी

रायगढ़ – समाचार पत्रों में घरघोड़ा तहसील के रायगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित भूमि ख.नं.472/3 रकबा 0.506 हे. का उल्लेख शासकीय भूमि के रूप में किया गया था। इस संबंध में तहसीलदार घरघोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त जमीन निजी स्वामित्व में है, जो वर्तमान में कमला पिता अनंत सिंह जाति घसिया के नाम पर दर्ज है। उन्होंने बताया कि हल्का पटवारी के प्रतिवेदन के अनुसार वर्ष 2014-15 में ख.नं.472/3 रकबा 1.011 हे. भूमि अनंत सिंह पिता सुधु जाति घसिया के नाम पर दर्ज थी। अनंत सिंह के फौती नामांतरण उपरांत न्यायालय नायब तहसीलदार घरघोड़ा

के राजस्व प्रकरण में 202202041500021/अ-6/ 2021-22 में पारित आदेश के अनुसार अनंत सिंह के वारिसान कमला वगैरह का नाम भूमि पर दर्ज हुआ। जिसके पश्चात न्यायालय नायब तहसीलदार के पारित आदेश के अनुसार खाता विभाजन के उपरांत ख.नं. 472/3 रकबा 0.506 हे.भूमि कमला पिता अनंत सिंह जाति घसिया के नाम पर दर्ज हुआ है। उक्त भूमि का नक्शा दुरूस्त है। जिस पर बाउण्ड्रीवाल निर्मित है। आवेदिका कमला पिता अनंत सिंह के अनुसार उसकी भूमि स्वामी की भूमि पर किसी भी अन्य व्यक्ति का कब्जा नहीं है। उक्त भूमि वर्ष 2014-15 के अभिलेखों से अनंत सिंह पिता सुधु के नाम पर दर्ज थी। उसके फौत उपरांत उसकी पुत्री कमला का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया गया। वर्तमान कमला उक्त भूमि पर काबिज है।

Pingal Baghel

मेरा नाम Pingal Baghel है, मैं IND36 NEWS का संपादक और संस्थापक हूँ!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button