Latest News

बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी बाल विज्ञान मेला एवं विज्ञान नाटक प्रतियोगिता पीएमश्री नटवर इंग्लिश स्कूल में हुई सम्पन्न

पीएमश्री नटवर इंग्लिश स्कूल

रायगढ़ में विकास खंड नोडल अधिकारी डी पी पटेल सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के निर्देशन में संपन्न हुआ विकासखंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी बाल विज्ञान मेला एवं विज्ञान नाटक प्रतियोगिता 2024 25

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्तर पश्चिम भारत विज्ञान मेला विज्ञान नाटक प्रतियोगिता एवं जनसंख्या शिक्षा हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में रायगढ़ विकासखंड के पीएमश्री नटवर इंग्लिश माध्यम स्कूल रायगढ़ में विकासखंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी पश्चिम भारत विज्ञान मेला, विज्ञान नाटक प्रतियोगिता एवं प्रश्न मंच 2024 25 का हुआ आयोजन ।


इसमें विकासखंड रायगढ़ के विभिन्न स्कूलों से लगभग 100 बच्चे शामिल हुए। सर्वप्रथम मां सरस्वती के प्रतिमा में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात राज्य गीत अरपा पैरी के धार का गायन किया गया। कार्यक्रम के विकास खंड नोडल अधिकारी श्री डी पी पटेल सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने उद्बोधन भाषण दिया । उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों को विज्ञान के प्रति समझ बढ़ाने उन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भावना और वैज्ञानिक बनने हेतु प्रेरित किया ।इस कड़ी में उन्होंने भारत के विभिन्न वैज्ञानिकों का उदाहरण दिया।इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों से आए हुए बच्चों द्वारा विज्ञान नाटिका का मंचन किया गया।


इसमें शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, सेजेस कोतरा द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता ,शासकीय हाई स्कूल चांदमारी द्वारा जल संरक्षण ,शासकीय नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल रायगढ़ द्वारा जैविक खेती ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधर नगर रायगढ़ द्वारा स्वास्थ्य एवम स्वच्छता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरलिया द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी विज्ञान नाटिका का मंचन किया गया।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में खाद्य स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, संचार एवं परिवहन ,प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन ,मैथमेटिकल मॉडलिंग और कंप्यूटेशनल रीजनिंग, अपशिष्ट प्रबंधन ,संसाधन प्रबंधन विज्ञान क्लब के अंतर्गत टपक खेती संबंधी मॉडल का प्रदर्शनकिया गया।
बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर आकर्षक और विज्ञान से संबंधित शिक्षाप्रद मॉडल बनाया गया था इसमें खासकर पीएमश्री नटवर इंग्लिश स्कूल के बच्चे शामिल हुए ।इसके पश्चात प्रश्न मंच का आयोजन किया गया जिसमें चार टीम भाग लिए बच्चों से विज्ञान संबंधी बेसिक प्रश्न पूछे गए ।
इस कार्यक्रम के निर्णायक जितेंद्र कुमार पटेल व्याख्याता भौतिक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरलिया ,राकेश दुबे व्याख्याता रसायन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगुरसिया , वीर सिंह व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजेस कोतरा, श्रीमती अनुपमा नायक व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक गेरवानी थे।
इस कार्यक्रम में बच्चों को मोटिवेट करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सहायक संचालक श्रीमती वर्षा शर्मा एवं एडीपीओ श्री आलोक स्वर्णकार उपस्थित हुए
कार्यक्रम के संचालन में सीएसी तारापुर राजकमल पटेल एवं प्रतियोगिता के सफल संचालन में सीएसी बंगुरसिया भूपेश पंडा ने विशेष योगदान दिया। इस कार्यक्रम पीएम श्री नटवर इंग्लिश स्कूल के व्याख्याता एवम विभिन्न स्कूलों के आए हुए व्याख्याता एवं पालक भी शामिल हुए।


इस कार्यक्रम में शामिल हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उर्दाना के छठवीं कक्षा के बच्चों को विकासखंड नोडल अधिकारी द्वारिका पटेल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया ।
इस विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उसके पश्चात जोन स्तरीय फिर राज्य स्तरीय और अंत में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

Pingal Baghel

मेरा नाम Pingal Baghel है, मैं IND36 NEWS का संपादक और संस्थापक हूँ!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button