घरघोड़ा नगर की जनता को अब नल कर से मिलेगी निजात।

” यश सिन्हा”
घरघोड़ा! नगर पंचायत घरघोड़ा के युवा पार्षद यश सिन्हा(गोलू)
ने कहा है कि घरघोड़ा नगर के बिकास तथा आम जन मानस के
सुविधा हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा लाए गए सभी जनहित मुद्दों का भाजपा पार्षद दल द्वारा सहयोग किया जायेगा।पार्षद गोलू सिन्हा ने कहा कि अध्यक्ष द्वारा चुनाव के समय घोषणा पत्र मे कहा गया है कि अध्यक्ष बनते ही नगर के आम जन मानस को राहत देने हेतु “जल कर माफ और संपति कर हाफ” के वादा को पूरा करने में नगर पंचायत के प्रथम बैठक में ही प्रस्ताव लाने हेतु अध्यक्ष जी से निवेदन करेंगे।गोलू सिन्हा ने कहा कि नगर की जनता के हित में इन दोनों बिल का भाजपा पार्षद दल समर्थन करेंगे।साथ ही गोलू सिन्हा ने नगर की जनता से अपील किया है कि अब नगर के नल उपभोक्ताओं को जो नल टेक्स देना पड़ता है, वे अब नल टेक्स के रूप में टेक्स जमा नहीं करेंगे।नगर की जनता को पेय जल अब निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
गोलू सिन्हा ने वर्तमान तक जिनका नल का बिल बकाया है उस पर भी अध्यक्ष जी के घोषणानूरूप माफी तो होगा ही,बल्कि इनके बचत राशि को माफ करने का छूट प्रमाण पत्र भी उपभोक्ताओं को देने हेतु अध्यक्ष जी को कहेंगे,ताकि भविष्य में आम उपभोक्ता भ्रमकी स्थिति में ना रहे।

पार्षद गोलू सिन्हा ने कहा कि चुनाव में हार~ जीत लगा रहता है,हम नगर सरकार में विपक्ष में है, प्रत्येक जनहित मुद्दों को जिसे निगम पटल पर लाया जाएगा, उसका समर्थन किया जाएगा।
पार्षद गोलू सिन्हा ने की राज्य में भाजपा की सरकार है बिकास कार्यों में राशि की कोई कमी नहीं आएगी,इसके लिए भाजपा पार्षद दल सदेव प्रयास रत रहेगा।निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी तथा भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।