विश्व आदिवासी दिवस में उमड़ा जन सैलाब

सर्व आदिवासी समाज इकाई लैलूंगा के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस 10 अगस्त को इंद्र प्रस्थ स्टेडियम लैलूंगा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात प्रकृति शक्ति की आराधना व संविधान शिल्पकार डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली निकाला गया। विकास खंड लैलूंगा कोने कोने गांव के आदिवासी समाज से लगभग 3000 लोगों ने रैली में आदिवासी हक़-अधिकार, जल, जंगल, ज़मीन, संस्कृति की रक्षा का आवाज बुलंद कर नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के प्रबुद्ध जन, जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, समाजसेवीयों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक ह्रदय राम राठिया, उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ दीपक सिदार , जिला पंचायत सदस्य सरगुजा निर्मल कुजूर, समाज सेवी राजेश मरकाम, रुपनारायण एक्का, सुनील खलखो, अनत राम पैंकरा अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज लैलूंगा, लाला राम भाई, अमीलाल देल्की ने सम्बोधित किया। आदिवासी समस्त जनपद सदस्य,पार्षद गड़ उपस्थिति रहे ।

समाज सेवी राजेश मरकाम संबोधित किया, रुपनारायण एक्का जी ने संबोधित किया, निर्मल कुजर, ह्रदय राम राठिया ने वर्तमान शासन व्यवस्था पर हमला बोलते हुए आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार का जिम्मेदार ठहराया। सरकार पर नियंत्रण चुनिंदे पूंजीपतियों के हाथ में होने की बात कहा। जो आदिवासियों को जल जंगल जमीन से बेदखल करने का काम कर रहा है। समाज को उन्होंने आगाह किया जल जंगल जमीन, संवैधानिक अधिकार, रोजगार, शिक्षा अपनी संस्कृति की रक्षा की जिम्मेदारी हम सब पर है, हम पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सड़क की लड़ाई के लिए तैयार रहने की बात कहा। विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संवैधानिक अधिकार, शिक्षा, रोजगार संस्कृति, अपनी विरासत संरक्षण, के लिए जागरूक कर संगठित करना है। कार्यक्रम में आदिवासी पारम्परिक नृत्य की प्रस्तुति किया गया कार्यक्रम में कोने कोने गांव से आदिवासी सामाजिक बंधुओं को आगमन हुआ था कार्यक्रम संचालन में अजजा शासकीय सेवक संघ की अहम भूमिका रही।



