घरघोडा

धर्मजयगढ़ विधानसभा के श्रद्धालु 28 को जायेंगे अयोध्या

अयोध्या की तैयारी पूरी:- सुनील ठाकुर

घरघोड़ा::छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री के अयोध्या दर्शन योजना के तहत रायगढ़ जिले के साथ धर्मजयगढ़ विधानसभा के श्रद्धालु 28 फरवरी को बिलासपुर से रेल से रवाना होगी। अयोध्या यात्रा दर्शन के विधानसभा प्रभारी भाजपा नेता सुनील सिंह ठाकुर

ने बताया कि भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी के अनुसार अयोध्या दर्शन यात्रा को पूरा किया गया जिसमे विधानसभा के घरघोड़ा,छाल, बाकारूमां, कापू और धर्मजयगढ़ मंडल से श्रद्धालु 28 फरवरी को स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगें। यात्रियों के लिए अयोध्या में रहने,भोजन और दर्शन की उचित व्यवस्था किया गया है। इस पूरे योजना को छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार संचालित कर रही है। यात्रा के आयोजन से जिले में हर्ष की माहौल है। यात्रा को बिलासपुर में हरा झंडा केबिनेट मंत्रियों द्वारा दिखा कर विदा किया जायेगा।

Pingal Baghel

मेरा नाम Pingal Baghel है, मैं IND36 NEWS का संपादक और संस्थापक हूँ!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button