Latest News

सेजेस कोतरा के नन्हे बच्चों ने बढ़ाया रायगढ़ का मान अंडर 14 कबड्डी में संभाग स्तर के लिए मेहुल व दीपक चयनितशिक्षा ही नहीं, खेलों में भी चमकते हैं हमारे सितारे

रायगढ़: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए रायगढ़ जिले का मान बढ़ाया है। विद्यालय के नन्हे सितारे मेहुल कक्षा 7वींऔर दीपक साहू कक्षा 6वीं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर–14 कबड्डी में संभागीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय और जिले को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के प्राचार्य आर. सी. नवनीत के नेतृत्व और नोडल वीर सिंह के मार्गदर्शन में यह उल्लेखनीय उपलब्धि संभव हुई है। अंग्रेजी माध्यम के नोडल व्याख्याता वीर सिंह ने कहा हमारे विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि स्वामी आत्मानंद विद्यालय न केवल शिक्षा में बल्कि खेलों में भी नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और यही उनके सर्वांगीण विकास का सच्चा प्रमाण है। अन्य खेल उपलब्धियाँ भी विद्यालय के इतिहास को स्वर्णिम बना रही हैं
अंडर–19 वॉलीबॉल में सचिन श्रीवास का चयन संभागीय प्रतियोगिता हेतु हुआ।बैडमिंटन में अंडर–17 वर्ग से कक्षा 12वीं के पराग पटेल और कक्षा 9वीं के नमन पटेल, वहीं अंडर–19 वर्ग से जय निषाद का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
इन उपलब्धियों का श्रेय गोल्ड मेडलिस्ट स्पोर्ट्स प्रभारी शांतनु राय सर की निष्ठा, एच.ओ.डी. शांति मिश्रा मैम के मार्गदर्शन और विद्यालय के शिक्षकों के सतत सहयोग को भी जाता है।
विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और विद्यालय का नाम रौशन करेंगे। एच ओ डी शांति मिश्रा ने कहा कि
स्वामी आत्मानंद विद्यालय ने एक बार फिर साबित किया है कि यहाँ शिक्षा के साथ खेलों में भी सितारे चमकते हैं। विद्यालय की ये ऐतिहासिक उपलब्धियाँ लगातार प्रगति की ओर बढ़ते कदमों की गवाही देती हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

Pingal Baghel

मेरा नाम Pingal Baghel है, मैं IND36 NEWS का संपादक और संस्थापक हूँ!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button