मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम पर आईटीआई के कर्मचारीयों एवं अधिकारीयों द्वारा जिला कलेक्टर रायगढ़ को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ के विभिन्न आईटीआई में कार्यरत प्रशिक्षण अधिकारियों के समस्या के संबंध में छ ग आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में 21 फरवरी 2024 को दोपहर 1:00 बजे अपनी विभिन्न न्याय संगत मांगो जैसे कर्मचारियों की ट्रैनिंग , परिवीक्षा अवधि , समयमान, प्रमोशन आदि समस्या को लेकर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम का ध्यानाकर्षण ज्ञापन जिला मुख्यालय में कलेक्टर को सौंपा गया।

जिसमे मुख्य बिंदु निम्नलिखित है वर्ष 2013 में भाजपा शासन ने ITI विभाग में नियमित प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती हुई थी, प्रशिक्षण अधिकारी 11 वर्षो से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ कर रहे है। परन्तु विभाग में कार्यरत अराजक तत्वों द्वारा समय समय पर भर्ती को रदद् करने का प्रयास किया गया। विभागीय शिकायत, उसके पश्चात लोकयोग उसके पश्चात माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया गया।उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के पश्चात 8 वर्षो बाद परिवीक्षा अवधि समाप्त किया गया।परन्तु शासन बदलते ही अधिकारियों द्वारा पुनः कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया गया और सभी लाभ जैसे ट्रेनिंग, परिवीक्षा अवधि, समयमान, प्रमोशन आदि से वंचित कर दिया गया है। उक्त नोटिस के जवाब में जब प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा जब माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया गया तो माननीय उच्च न्यायालय द्वारा कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय देते हुए स्पष्ट कहा गया कि सेवारत प्रशिक्षण अधिकारियों को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311(2) के तहत संरक्षण प्राप्त है।केवल कारण बताओ नोटिस से सेवा समाप्त नही किया जा सकता है। स्पष्ट है कि इस प्रकरण का प्रशिक्षण अधिकारियों से कोई संबंध नही हैं। तत्पश्चात पुनः अधिकारियों द्वारा दमनकारी नीति अपनाते हुए 6 माह से प्रकरण को माननीय उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने की बात कही जा रही है, जो कि कर्मचारियों के लिए पीड़ादायक है। छ. ग. आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ मांग करता है की तत्काल पीड़ित कर्मचारियों के पक्ष में न्यायसंगत कार्यवाही हो,जो उनका अधिकार है।समस्त कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष श्री अनिल डनसेना जी ने कहा, यदि राज्य सरकार ने समाधान नहीं किया तो प्रांतीय निर्णय अनुसार जिले के कर्मचारी आंदोलन/ हड़ताल करने के लिए विवश होंगे।

कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपने के दौरान छ ग आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष अनील डनसेना जी, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री सेठी जी,शेख कलीमुल्ला जी (संरक्षक) तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ , एवं आईटीआई संघ के सदस्य भोज केशरवानी जी, छोटे लाल यादव जी, हीरालाल साहू जी, रवि देवांगन जी, अनिल कुमार साव जी, अभिजीत दुबे जी निष्ठा निधि तिवारी जी, ज्योति सैमुअल जी, सरजियुस खलखो जी, कृष्णा प्रधान जी , रेवती रमण बघेल जी एवं आईटीआई के अन्य साथी गण उपस्थित रहे ।