घरघोडा

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में समर कैंप 2024 का आयोजन

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में जिला प्रशासन रायगढ़, जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के निर्देशानुसार एवं विद्यालय के प्राचार्य एस. के. करण के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समर कैंप का आयोजन 21 मई 2024 से किया जा रहा है|

समर कैंप के प्रथम दिवस सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजा अर्चना की गई एवं कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं योग से की गई तत्पश्चात प्राचार्य एस. के. करण सर

द्वारा जंक फूड से शरीर को होने वाले नुकसान एवं पौष्टिक भोजन से शरीर को होने वाले फायदे की विशेष जानकारी प्रदान की गई प्रधान पाठक लोचन प्रसाद पटेल ने निबंध लिखने के विविध कलाओं का विस्तृत विवरण दिया व्याख्याता रामकुमार पटेल ने तंबाकू धूम्रपान एवं नशा जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की प्रेरणा दी गई तत्पश्चात प्राचार्य महोदय द्वारा सभी विद्यार्थियों को कॉपी पेन बांटा गया

जिसमें वह आज की समस्त दिए गए जानकारी को विषय वार नोट किये एवं सभी विद्यार्थियों को आम पना शरबत एवं बिस्किट प्रदान किया गया|
आज के कार्यक्रम में 67 विद्यार्थी (मा.शाला एवं हा.से.) शिक्षक एवं कर्मचारी गणों में अल्मा सोरेॅग, दिव्या माधुरी तिग्गा, देवघर सिंह, गोकुल कुमार नायक, खेम सिंह राठिया, टिकेश प्रधान, दशरथ साव, उत्तम कुमार नगेसिया सुधाकर तिग्गा, दया सागर देहरी, रुद्र प्रताप पुरसेठ, कु.यमुना बरिहा, मुरलीधर साहू, सीता राठिया, हितेश्वर निषाद,जग्गू राठिया एवं ललित सिदार उपस्थित रहे|

Pingal Baghel

मेरा नाम Pingal Baghel है, मैं IND36 NEWS का संपादक और संस्थापक हूँ!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button