विज्ञान एवं गणित क्लब द्वारा कोतरा स्कूल में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

रायगढ़: स्वामी आत्मानंद कृष्णा अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय कोतरा में विज्ञान एवं गणित क्लब द्वारा बड़े ही धूमधाम से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारत के महान भौतिक वैज्ञानिक सी वी रमन के सम्मान व स्मृति में हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है, रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर के वी राव के मार्गदर्शन में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मगनलाल पटेल, प्राचार्य आरसी नवनीत, वरिष्ठ व्याख्याता एस आर गुप्ता एच ओ डी शांति मिश्रा, नोडल वीर सिंह की उपस्थिति में मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलित कर आज के कार्यक्रम की शुरुआत की गई,

विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल, गणित मॉडल,कला एवं शिल्प, कबाड़ से जुगाड़ आदि विभिन्न मॉडल बनाएं, कक्षा तीसरी से लेकर सभी विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस में मॉडल प्रतियोगिता में भाग लिया।, जिसमें प्रमुख रूप मॉडल स्ट्रक्चर ऑफ़ डीएनए, फूड बेस्ट मैनेजमेंट, स्ट्रक्चर ऑफ़ ब्रेन, एंटोनोमी एंड स्ट्रक्चर, गणित पर आधारित, 3D मॉडल, सेट थियेरी, पाई चार्ट, एंगल के प्रकार, आदि विभिन्न मॉडल बनाए गए, बेस्ट मटेरियल से बहुत ही उपयोगी आकर्षक मॉडल, भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति मिट्टी , कला एवं शिल्प के बहुत से मॉडल विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए,।

विज्ञान एवं गणित क्लब के नोडल वीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाना और विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों की भूमिका को उजागर करना है. इस वर्ष का थीम है- ‘वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार में युवाओं को सशक्त बनाना’. यह दिन छात्रों, शिक्षकों और वैज्ञानिकों को एक मंच पर लाने का अवसर प्रदान करता है, जिससे वे एक दूसरे से ज्ञान और विचार साझा कर सकें. साथ ही राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हमें यह याद दिलाता है कि विज्ञान के बिना प्रगति संभव नहीं है, और यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम विज्ञान और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से समाज के विकास में योगदान करें

।व्याख्याता एस आर गुप्ता ने वैज्ञानिकों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा विज्ञान के बिना जीवन संभव नहीं है, आज के बच्चे कल के वैज्ञानिक हैं। एच ओ डी शांति मिश्रा ने कहा कि हमारे देश में बहुत ही महान वैज्ञानिक पैदा हुए हैं, सबसे बड़े वैज्ञानिक हमारे बच्चे हैं,क्योंकि वह नई सोच नई जिज्ञासा के साथ नया अविष्कार करने के लिए सक्षम है।, विद्यालय उन्हें इस प्रकार का प्लेटफार्म प्रदाय कर रहा है। सीसीए इंचार्ज एवं विज्ञान प्रभारी, विजयलक्ष्मी साहू के निर्देशन में विज्ञान के मॉडल विद्यार्थी द्वारा बनाए गए। निर्णायक के रूप में , सावित्री पटेल, ममता पटेल, अलका तिवारी ,नम्रता पंडा, जसिंता बड़ा, भारत पटेल, रश्मि चौधरी, दीप्ति गुप्ता ,मिथुन पटेल, शुभम लोहिया,ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।