साइबर जागरूकता के लिए घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क फिल्म प्रदर्शन
घरघोड़ा।। साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से घरघोड़ा स्थित ए.के. सिनेमा में निःशुल्क फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके अभिनय से सजी साइबर जागरूकता पर आधारित फिल्म “खौफ” का प्रदर्शन किया जाएगा।

यह फिल्म आमजन को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी जैसी घटनाओं से सतर्क रहने और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। फिल्म के माध्यम से दर्शकों को सरल और प्रभावी तरीके से साइबर अपराधियों के तरीकों तथा उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन 10 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह

का यह प्रयास समाज में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



