कोतरा स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर न्योता भोज एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

रायगढ़। 14 नवंबर 2024 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय कोतरा में बड़े ही धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य आर सी नवनीत, अंग्रेजी माध्यम की एच .ओ. डी .शांति मिश्रा, हेड मास्टर श्वेता सिंह के निर्देशन में विद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुई।

शिक्षकों द्वारा प्रेयर कराया गया। सभी शिक्षकों ने आज का पूरा दिन विद्यार्थियों को समर्पित किया। विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रंगोली प्रतियोगिता,क्रिकेट ,दौड़,

म्यूजिकल चेयर आदि। बाल दिवस के अवसर पर व्याख्याता वीर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा बच्चे कल का भविष्य है, 14 नवंबर हम जो बाल दिवस मना रहे हैं, वह हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन भी है। वह एक महान लेखक होने के साथ-साथ इतिहासकार भी थे, जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेहरू जी को बच्चों से बहुत अधिक प्यार था, उन्होंने कहा था बच्चे देश का भविष्य होते हैं और वह बगीचे में खिले हुए वह फूल हैं हमें उनका ध्यान रखना चाहिए और प्यार देना चाहिए क्यों कि वही हमारे देश को आगे लेकर जाएंगे। हिंदी माध्यम के कक्षा छठवीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप एक एक रजिस्टर प्रदाय किया गया। साला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मगनलाल पटेल, समिति के सदस्य जगदीश पटेल, एवं सभी स्टाफ तथा बच्चों के एक साथ न्योता भोज
कार्यक्रम के तहत सभी ने एक साथ भोजन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से वरिष्ठ व्याख्याता एस आर गुप्ता , यज्ञ कुमार पटेल(नोडल),अंशु खूंटे विमला भगत , तृप्ति अग्रवाल, उमाशंकर पटेल, श्यामा पटेल,विनय मोहन पटेल,भारती खांडेकर, नीलू भारद्वाज, एवं दोनों माध्यमों के सभी स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।



